Haryana Weather: हरियाणावासियों को सताएगी भीषण गर्मी, 16 मई से चलेगी हीटवेव, यलो अलर्ट जारी

हरियाणा वासियों को जल्द प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 16 मई से प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है।
 
हरियाणावासियों को सताएगी भीषण गर्मी, 16 मई से चलेगी हीटवेव, यलो अलर्ट जारी 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा वासियों को जल्द प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 16 मई से प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। 

इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं। वहीं प्रदेश में सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान है।

हरियाणा में 16 मई से चलेगी हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट 

हिसार। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही 16 मई से हीट वेव चलने की संभावना है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय में धूप तेज होने पर तापमान आगे भी बढ़ने की उम्मीद है।

18 मई तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना

मौसम में बदलाव के साथ ही तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं। गर्मी के अधिक होने के साथ ही आम आदमी परेशान हो रहा है। वह घर के अंदर रहने को मजबूर है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं।

सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा

प्रदेश में सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा है। दिन का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंचा। इसके अलावा नारनौल में 41.3 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान के बढ़ने की उम्मीद है। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई और 27 डिग्री तक पहुंच गया।