Haryana Weather: हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप: 9 जिलों में हालात ज्यादा खराब, रेड अलर्ट जारी, 25 से नौतपा शुरू

इस समय हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा में 5 जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
 
हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप: 9 जिलों में हालात ज्यादा खराब, रेड अलर्ट जारी, 25 से नौतपा शुरू
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: इस समय हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा में 5 जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी भी शामिल है। इन जिलों में तापमान 4.5 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है। इन दिनों 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली हवाओं ने हालात खराब किए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक अभी कोई राहत भी नहीं मिलने वाली है।

पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। इसके अलावा 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

हरियाणा के प्रमुख शहरों का तापमान


25 से शुरू हो रहा नौतपा

मौसम विभाग के हीट वेव के अलर्ट के बीच 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में सूबे में भीषण गर्मी पड़ेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह में 9 दिन ऐसे होते हैं, जब सूर्यदेव प्रचंड गर्मी बरसाते हैं। इस 9 दिन की अवधि को ही नौतपा कहा जाता है। नौतपा 25 मई को सुबह 03.16 बजे लगेगा, जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव 08 जून, दोपहर 01.16 तक रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

पंजाब-हरियाणा में स्कूल की टाइमिंग बदली
भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा और पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा चुकी है। पंजाब में 20 मई से 31 मई तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। पहले स्कूल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोले जा रहे थे। इसके अलावा स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब में 1 से 30 जून तक गर्मियों की छुटि्टयां रहेंगी।

वहीं हरियाणा में स्कूलों के टाइम में शुक्रवार से ही बदल चुकी है। यहां भी सुबह 7 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे। हरियाणा में भी पंजाब की तरह स्कूलों के खुलने और बंद होने के टाइम को एक घंटे एडवांस किया गया है।


पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है राहत
चंडीगढ़ मौसम विभाग (IMD) ने यह भी संभावना जताई है कि बीच-बीच में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है।

प्रदेश में 1 से 13 मई के दौरान सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 7 मिलीमीटर होती है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। करनाल में 2.2MM, नूंह में 0.9, पलवल में 0.8 सिरसा में 0.8 और पानीपत में 0.1MM बारिश हुई है।

हिमाचल के 7 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल के भी 7 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा, सोलन, ऊना, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर में लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। हमीरपुर के नेरी का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गाय है। प्रदेश के 5 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार और 11 शहरों का पारा 35 से 40 डिग्री के बीच हो गया है।