Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी से बुरा हाल, नूंह में पारा पहुंचा 40 पार

हरियाणा में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी है। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी पारा 40 के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में मेवात का नूंह जिला सबसे ज्यादा तप रहा है।
 
नूंह में पारा पहुंचा 40 पार
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी है। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी पारा 40 के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में मेवात का नूंह जिला सबसे ज्यादा तप रहा है।

यहां का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फरीदाबाद टाउन दूसरे नंबर पर है, जहां का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर और हिसार को छोड़कर शेष सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इन जिलों में भी आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 9 मई को दिल्ली एनसीआर में समेत हरियाणा के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इस बारिश का अधिक असर नहीं पड़ेगा। हालांकि 10 तारीख तक हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है