Haryana Weather: हरियाणा में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी, इन 13 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
 
 हरियाणा में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी, इन 13 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसी बीच अब राज्य के कई जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने हरियाणा में 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। अगर यही हाल रहा तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 

इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद आदि शामिल है । वहीं 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे है। अगर तापमान दो दिनों के अंदर ज्यादा बढ़ता है तो लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।