Haryana Weather Report: हरियाणा में होगी इन दिनों में बारिश , मौसम विभाग ने दी जानकारी

 
 Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather Report: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पंजाब एवं हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो 21 और 22 जनवरी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार आज मौसम खुश्क रहेगा। वहीं उत्तरी और उत्तर पश्चिम से 10 से 15 km घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेगी। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान कम होने की संभावना है।  

डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 21 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम फिर से बदलेगा। 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। 

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों को ढककर रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हिसार के बालसमंद में तापमान  5.9 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही इलाके राजस्थान से सटे हैं।

ठंडी हवाओं की वजह से रात्रि तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा ज्यादातर स्थानों पर तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे और सबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद 21 और 22 जनवरी को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।