Haryana Weather Report: हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, इन दिनों बारिश होगी
Nov 10, 2023, 18:33 IST

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
10 नवंबर,2023 :
मौसम: पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से राज्य में 9 नवंबर रात्रि से 10 नवंबर के दौरान बाडलवाई तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हुई जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में 13-14 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार