Haryana Weather: हरियाणा के इन 16 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।
 
हरियाणा के इन 16 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Updates:  हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच IMD ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो यहां पर नौतपा 3 दिन खूब तपाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 26, 27 और 28 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। 

रेड अलर्ट वाले जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। 


मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में यह 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।