Haryana Weather: हरियाणा के 3 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग

हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने तीन जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
 
 हरियाणा के 3 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग  
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Updates: हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने तीन जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रेड-ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी। 


मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ सकते है। भीषण गर्मी के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में यहां गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा के  11 जिलों में ऑरेज अलर्ट और 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 


ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल और झज्जर शामिल हैं। वहीं, यलो अलर्ट वाले जिलों में कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। हरियाणा में आगे 3 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। 


लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि यहां पिछले ढाई महीने में 31% कम बारिश हुई है। 4 जिले जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में सामान्य से ज्यादा और अंबाला में सामान्य के आसपास बारिश हुई है। जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 20 मई तक प्रदेश में 35 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24.8 MM बारिश रिकॉर्ड हुई है।