Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।
 
हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सूबे में उत्तर हरियाणा के जिलों को छोड़कर 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। 

इस दौरान तेज हवाएं चलेगी। कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अलर्ट वाले जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। वहीं  पानीपत, सोनीपत, रोहतक में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बीते दिन कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है। 


हालांकि ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर 48.2 डिग्री का अधिकतम तापमान के साथ सिरसा देश में तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा। वहीं उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री के साथ दूसरे और हरियाणा का रोहतक और राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रहे। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में एक बार मौसम में बदलाव होनें की संभावना जताई है। जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने वाली है।