Haryana Weather: हरियाणा में बारिश शुरु, इन 17 जिलों में हुआ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, देखें

 
Rain Alert Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। आज हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश देखने को मिल सकती है। आज रात से ही ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में बारिश के साथ 30 से 40km प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। वहीं प्रदेश में ओलावृष्टि के आसार है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को खतरा बना हुआ है। इससे फसलों को नुकसान होने की संभावना है। 

1 मार्च तक बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 मार्च तक बारिश हो सकती है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश के आसार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बादलवाई के साथ मध्यम गति से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।