Haryana Weather: हरियाणा में अब बारिश से नहीं गर्मी से होगा बुरा हाल, अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

कई राज्यों में गर्मी और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
 
हरियाणा में अब बारिश से नहीं गर्मी से होगा बुरा हाल, अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: कई राज्यों में गर्मी और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में बारिश की संभावना बहुत कम है। दावा किया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम हो गया है, लिहाजा बारिश की संभावना भी कम है। 

इसी बीच शनिवार यानि आज चंडीगढ़ और हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में हरियाणा का अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

लगातार बदलते मौसम के बीच हरियाणा में न्यूनतम तापमान हिसार में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा का अधिकतम तापमान नूंह में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल हरियाणा में हीटवेव यानी लू की कोई सूचना नहीं है। हालांकि सोमवार तक हरियाणा में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार के बाद से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जिसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।