Haryana weather : हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana weather : हरियाणा में मौसम का मानसून सक्रिय होने के बाद से कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटे में हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :29/07/2024 09:11:1) कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में हलकी वर्षा की संभावना pic.twitter.com/o77IlcZDdV
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 29, 2024
जुलाई में कम हुई बारिश
बता दें कि सूबे में जुलाई में सामान्य से 35% कम बरसात हुई है। अमूमन प्रदेश में इस अवधि में 130.2 एमएम बरसात होती है, लेकिन अबकी बार केवल 84.1 मिलीमीटर बरसात हो सकी है। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट के जिलों में बरसात हुई है।
इनमें पानीपत में 23.6, करनाल 13.4, कुरुक्षेत्र में 15.3, कैथल में 13.9, सोनीपत में 35, अंबाला में 5.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। वहीं यमुनानगर में 13.0, सिरसा में 3.1, दादरी में सिर्फ 3.0, पलवल में 1.3 और पंचकूला में 1.4, रोहतक में 1.6 एमएम बारिश हुई है।