Haryana Weather: हरियाणा में हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं हरियाणा में भी गर्मी अपना रौंद्र रूप दिखा रही है। 
 
 Haryana Weather: हरियाणा में हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Updates: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं हरियाणा में भी गर्मी अपना रौंद्र रूप दिखा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच झज्जर जिले में 29 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां सुबह का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। बीते सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

 


मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं ऐसे में लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भीषण गर्मी के कारण बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हीटवेव और भीषण गर्मी के कारण लोग डिहाईड्रेशन, डायरिया जैसे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। 

 


मरीजों में तापमान बढ़ने के कारण डिहाईड्रेशन, डायरिया और लू लगने जैसी बीमारियों के लक्षण साफ तौर पर देखे जा रहे हैं। इसी बीच लोगों से गर्मी में घरों के अंदर रहने और ज्यादा से ज्यादा साफ पानी पीने की सलाह दी गई है। इसके साथ डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों खाने पीने वाली वस्तुओं में बैक्टीरिया आम दिनों के मुकाबले ज्यादा तेजी से पनपते हैं। ऐसे में बासी खाना खाने से भी बचने की जरूरत है और हो सके तो पानी को पहले उबालकर और बाद में ठंडा करके पीने की सलाह भी दी जा रही है।