Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी, इस दिन दस्तक देगा मानसून, देखे IMD का अपडेट
हरियाणा में एक बार फिर भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। बीते दिनों मौसमी उतार चढ़ाव जरूर देखने को मिला था।
Jun 12, 2024, 06:55 IST

WhatsApp Group
Join Now
Haryana Weather Updates: हरियाणा में एक बार फिर भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। बीते दिनों मौसमी उतार चढ़ाव जरूर देखने को मिला था। लेकिन कई दिनों की आंशिक राहत के बाद सोमवार को फिर तापमान में वृद्धि देखने को मिली।
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आने वाले कई दिनों तक गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। IMD ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री मानसून आने तक पारा 45 डिग्री पार जा सकता है। हालांकि 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।