Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से हाल बेहाल, सिरसा में दिन तो नारनौल में सबसे ज्यादा गर्म रही रात

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है।
 
हरियाणा में गर्मी से हाल बेहाल, सिरसा में दिन तो नारनौल में सबसे ज्यादा गर्म रही रात 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। दिन की तपती धूप ही नहीं बल्कि अब रात में भी लोगों उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते 47.8 डिग्री तापमान के साथ सिरसा उत्तर भारत में सबसे गर्म दिन और 31.0 डिग्री के साथ नारनौल में सबसे गर्म रात रही। 

प्रदेश के सात जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में दिन का तापमान 50 और रात का 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा झुलसा देने वाली गर्मी पढ़ सकती है। हरियाणा के अन्य जिलों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया। 

पूरे क्षेत्र में अधिकतर तापमान 45 से 47.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ व हिसार में 46.3 डिग्री, भिवानी में 46.0, दादरी में 45.8, रेवाड़ी में 45.5, रोहतक में 45.0, झज्जर में 43.6, सोनीपत में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल यहां पर गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं दिख रहें है। ऐसे में लोगों को और भी ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।