Haryana Weather Forecast: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इन दिनों में होगी बारिश, देखें मौसम पुर्वानुमान

 
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। नए साल की शुरुआत भी ठंड के साथ हुई। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

2 जनवरी, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 जनवरी से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 3 जनवरी से 6 जनवरी के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। 

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 5 जनवरी रात्रि व 6 जनवरी को राज्य के उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

परंतु 7 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है व कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। 

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार