Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन बरसेंगे बादल ! ठंडी हवाओं का रहेगा प्रभाव, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

इस सप्ताह हरियाणा के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।वहीं, अधिकतम तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। इस प्रकार, दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं 20 और 21 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
दरअसल, फरवरी महीने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जो कि अफगानितस्तान और पाकिस्तान से पूर्व की तरफ बढ़ रहा है. जिससे भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद 20 फरवरी से मैदानी इलाकों में बारिश के आसार है।
रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह हरियाणा में हवा की गति मध्यम रहने की संभावना है, जो 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हवा की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश और ठंडी हवाएं इस अवधि में देखी जा सकती हैं।
यह मौसम के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस तरह से 18 से 23 फरवरी के बीच हरियाणा का मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है।