Haryana Weather: हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

हरियाणा में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
 
हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल
WhatsApp Group Join Now


Haryana Weather Updates: हरियाणा में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 मई को हरियाणा में बारिश हो सकती है।

10 मई से पहले मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन के दौरान हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हरियाणा में 10 और 11 मई को बारिश हो सकती है। बता दें कि हरियाणा के ज्यादातर जिलों में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 


जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 20 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के हरियाणा में बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि मई के आखिरी हफ्ते में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। जिसके बाद हरियाणा में लू यानी हीटवेव चल सकती है।