Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा? देखें मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। आज रविवार 6 जिलों जींद, सोनीपत, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में धुंध छाई हुई है। हिसार के बालसमंद में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। सोनीपत में बारिश का पानी अभी भी खेतों में भरा हुआ है।
मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में ठंड का थर्ड डिग्री यानी ट्रिपल अटैक शुरु होगा। आज घने कोहरे के साथ कोल्डवेव और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव का असर रहेगा। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है।