Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। आज कई जिलों में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
इसके अलावा कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भी गना कोहरा रहेगा। वहीं, हिसार, रोहतक, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।
26 से फिर से होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सूखी ठंड पड़ने वाली है। आज 24 और 25 दिसंबर को कहीं पर भी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि 26 से 28 दिसंबर तक तीन दिन बारिश होगी।
पानीपत–करनाल की रातें सबसे ठंडी
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पानीपत और करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। पानीपत में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और करनाल में 8.8 डिग्री पहुंच गया।
अंबाला में 9.1 डिग्री और कुरूक्षेत्र में 9.3 डिग्री तक तापमान पहुंचा। हालांकि, सिरसा और गुरुग्राम में दिन के वक्त सबसे ज्यादा तापमान रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 21 से ज्यादा रहा।
मौसम वैज्ञानिक बोले- हल्की बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले 2 दिन प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के वक्त धुंध हो सकती है।
26 दिसंबर की रात को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने की संभावना है। इससे 27–28 दिसंबर को हरियाणा के सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और धुंध भी बढ़ेगी।
दिसंबर में सिर्फ 0.5 MM बारिश
सोमवार को औसतन 0.4 MM बारिश हुई। दिसंबर में अब तक 0.5 MM बारिश हुई, जो सामान्य से 85% कम है। इस अवधि में 3.6 MM बारिश सामान्य है। सोमवार को हिसार के बालसमंद में सबसे ज्यादा 8.5, भिवानी व करनाल में 3, कुरुक्षेत्र में 2, रोहतक में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।