Haryana Weather Alert: हरियाणा में कब दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
 
 हरियाणा में कब दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की  गई है। 

इस दौरान चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद और कैथल में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज यानी 26 जून से 29 जून तक बारिश के आसार हैं। इसके बाद 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो 30 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे देगा। जिसके बाद एक और दो जुलाई को हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। 

जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि बीते मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिली। मंगलवार को भिवानी में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रेवाड़ी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भी बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है।