Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार, देखें मौसम जानकारी

हरियाणा में आज रात से मौसम बदलने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
 
हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार, देखें मौसम जानकारी
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार सूर्य की तपिश भी चरम पर है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर बना रेमल चक्रवातीय तूफान भी लगातार मैदानी क्षेत्रों से नमी खींच रहा था। इन कारणों से प्रदेश में भीषण गर्मी और अत्यधिक लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
 बताया जा रहा है कि 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं की दिशा बदल जाएगी। इस विक्षोभ के असर से 31 मई से 3 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और बिखराव वाली गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।