Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई जिलों में आज बारिश के बाद मौसम सुहावना होगा।
 
 Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट 
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई जिलों में आज बारिश के बाद मौसम सुहावना होगा। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

इस दौरान चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद और कैथल में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज यानी 26 जून से 29 जून तक बारिश के आसार हैं। इसके बाद 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो 30 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे देगा। जिसके बाद एक और दो जुलाई को हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। 

जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि बीते मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिली। मंगलवार को भिवानी में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रेवाड़ी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भी बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है।