Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, दो दिन तक होगी झमाझम बारिश
Haryana Weather Alert: हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कई जिलों में आज दिन चढ़ते ही घनी धुंध छाई रही है। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज
वहीं सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में धुंध का अलर्ट जारी है। हालांकि कल रात से मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार रात तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से बारिश होगी। इससे ठंड में और भी इजाफा होगा और कोहरे से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
कल रात से करवट लेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कल यानि 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
2 दिन होगी झमाझम बारिश
10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम फिर करवट लेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम में बदलाव के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा।