Haryana Weather Alert: हरियाणा के हिसार, भिवानी समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश, देखें मौसम पुर्वानुमान

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 26.06.2024 @ सुबह 6.40 बजे जारी अगले तीन घंटों में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार में जिलों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 जून तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल भी आने की संभावना है।
परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं के प्रभाव से 26 जून रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 27 जून से राज्य में प्रीमानसून बारिश की शुरुआत होने की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार