Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते 18 मई को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

कुछ जिलों में आंधी-तूफान की आशंका

वहीं कुछ जिलों में जहां तेज धूल भरी आंधी आएगी, वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम का ये बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई देगा।

IMD चंडीगढ़ ने दी जानकारी

IMD चंडीगढ़ ने बताया कि अगले पांच दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हाेने वाला है। गर्मी लोगों को ऐसे ही सताती रहेगी। हालांकि 16 व 17 मई को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलाेमीटर की रफ्तार से सतही हवा चलेगी।