Haryana Weather Alert: हरियाणा में थम गई मानसून की रफ्तार, अब 3 दिन उमसभरी गर्मी से होगा बुरा हाल, देखें ताजा अपडेट

हरियाणा में थम गई मानसून की रफ्तार, अब 3 दिन उमसभरी गर्मी से होगा बुरा हाल, देखें ताजा अपडेट 
 
 Haryana Weather Alert: हरियाणा में थम गई मानसून की रफ्तार, अब 3 दिन उमसभरी गर्मी से होगा बुरा हाल, देखें ताजा अपडेट 
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून में अब 3 दिन का ब्रेक लगेगा, इसके बाद फिर से प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई यानी आज हरियाणा के 4 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल हैं, इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहने वाला है और तेज धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिनों तक मानसून शांत रहेगा। इसके बाद 12 जुलाई से फिर एक्टिव होगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरियाणा के 9 जिलों में बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 23.0 एमएम दर्ज की गई, इसके अलावा नूंह में 19.0 एमएम, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में 14.0 एमएम, पंचकूला में 3.0 एमएम, हिसार में 2.2 एमएम, भिवानी में 1.0 एमएम, सिरसा और करनाल में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि आज कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।