Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

हरियाणा में मानसून से पहले बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
 
 हरियाणा के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून से पहले बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। वहीं आज भी कई जिलों में दिनभर भर बादल छाए रहगे और बारिश के भी आसार है। 

मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाएं चलने से प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इससे दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बरसात की संभावनाएं बन रही हैं। इस हफ्ते मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में इस महीने के अंत तक मानसून दस्तक दे देगा। जिससे लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। 

वहीं आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 जून की रात से सूबे में बारिश के आसार है। 27 से 30 जून के बीच कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में जल्द ही लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है।