Haryana Weather Alert : हरियाणा में अब 3 दिन लगातार होगी बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले, येलो अलर्ट जारी, देखिये मौसम पूर्वानुमान

 
saqwfqf
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert : मौसम में निरंतर बदलाव जारी है। कभी भयंकर गर्मी की मार पड़ रही है तो कभी बारिश हो जाती है। पिछले कई दिन से पड़ रही गर्मी के बाद अब बारिश ने एक बार फिर दस्तक देने वाली है।

हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 से 3 मई तक पूरे प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि हरियाणा में मौसम आज से बदल गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 से 3 मई तक अधिकतर स्थानों पर ओले गिरेंगे, बारिश होगी और हवा भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी। इसको लेकर लगातार 3 दिन तक ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में 30 अप्रैल  तेज हवा चलने के साथ कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

1 व 2 मई को कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। 2 मई को सोनीपत, झज्जर, रोहतक, पानीपत व जींद में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। हालांकि यह कुछेक क्षेत्रों में होगी। 2 मई को पंचकूला, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में ओलावृष्टि का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक की अवधि में पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर गरज चमक और तेज हवा की चेतावनी दी गई है। लेकिन 1 व 2 मई को कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। 

देश भर में मौसम प्रणाली:

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण सिंध पर बना हुआ है।

विदर्भ से केरल तक एक ट्रफ रेखा जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु की पहाड़ियों, सिक्किम और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

असम अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी गुजरात, लक्षद्वीप और उत्तराखंड, रायलसीमा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।

मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के ऊपर कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक,  तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शेष पूर्वोत्तर, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और झारखंड में कुछ स्थानों पर तथा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।