Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले चार पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पुर्वानुमान
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
21 जून, 2024 :
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 जून से 26 जून तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल भी आने की संभावना है।
परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं के प्रभाव से 26 जून रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 27 जून से राज्य में प्रीमानसून बारिश की शुरुआत होने की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार