Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, जानें अगले 7 दिन का मौसम अपडेट
पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिख रहा है। लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
हरियाणा में आज मंगलवार से 6 जनवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दैरान ठंडी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जानिए आज हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।
आज साल का आखिरी दिन है। साल के अंत में ठंड का मौसम हरियाणा में चरम पर होता है। इस बार भी तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते में हल्की बारिश के आसार है। 1 जनवरी 2025 से बारिश की संभावना है। अगर बारिश होती है तो यह किसानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। खासकर उन फसलों के लिए जो सर्दियों में उगाई जाती है।
5 से 8 डिग्री के बीच रहेगा तापमान
31 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी के बीच हरियाणा में तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही हरियाणा के 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में ठंड का अलर्ट है।