Haryana Weather Alert: हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम 
 
 Haryana Weather Alert: हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम 
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार को भी प्रदेश के 9 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसमें अंबाला, हिसार, सिरसा, भिवानी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, सोनीपत, पंचकूला में बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। सबसे ज्यादा पानी मेवात के मंडकोला में 19.5 MM गिरा।

वहीं अंबाला शहर बारिश होने के बाद शहर के ज्यादातर हिस्सों में पानी भरने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 

इसके अलावा शनिवार सुबह फतेहाबाद में 40 एमएम  बरसात दर्ज की गई। अब तक जुलाई मास में हुई बरसात ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आमतौर पर फतेहाबाद में जुलाई के तीसरे सप्ताह बारिश शुरू होती है। 12 साल बाद यह पहला मौका है जब जुलाई के पहले सप्ताह में जमकर पानी बरस रहा है। अब तक यहां 98 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 8 जुलाई को मौसम साफ रह सकता है।