Haryana Weather Alert: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानिए मानसून को लेकर क्या है अपडेट

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को जहां प्री- मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, 
 
हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानिए मानसून को लेकर क्या है अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को जहां प्री- मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आज भी प्रदेश में मौसम सुहावना रहने वाला है। 


मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, में गरज के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, इन शहरों में अचानक तेज हवाएं 30/40 किमी. की रफ्तार से चलने की संभावना जताई है। 

29 जून तक गरज व तेज हवाओं के साथ प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 29-30 जून को हरियाणा के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 30 जून तक मानसून भी प्रदेश में दस्तक देगा। 


बता दे कि बीते बुधवार को भी कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई है। भिवानी में 24 घंटे के भीतर 14 एमएम, गुरुग्राम में 7.5 एमएम, जींद में 63.5 एमएम, रेवाड़ी में 34.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बारिश से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई। जींद में 6.1 डिग्री, अंबाला में 5.3 डिग्री, करनाल में चार डिग्री और सोनीपत में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।