Haryana Weather Alert: हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, तापमान में आएगी गिरावट, जानें कब होगी बारिश

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, तापमान में आएगी गिरावट, जानें कब होगी बारिश
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कई जिलों में अगले 3 दिन तक ठंड के डबल अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 7 जिलों कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव (Cold Wave)चलेगी। 

बढ़ती ठंड के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में रात के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में 10 जनवरी की रात से एक बार फिर मौसम (Mausam) करवट ले सकता है और दो दिन बारिश (Rain)की संभावना जताई  गई है। 

आज इन जिलों में छाई रही धुंध 
आज के मौसम की बात करें तो 8 जनवरी को सुबह के समय 5 जिलों पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला में धुंध छाई रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ जगहों पर धूप निकल आई।

अधिकतर जिलों में शीतलहर चल रही है। आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में 10 जनवरी तक ठंड का डबल अटैक जारी रहेगा। इसके बाद दो दिन बारिश होगी। 

10 जनवरी से बदलेगा मौसम 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में सुबह धुंध छाएगी, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 10 जनवरी की रात से हवाओं में बदलाव होगा। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से 11 व 12 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकांश जिलों में गरज-चमक के हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।