Haryana Weather: हरियाणा के 12 जिलों में 4 दिन मूसलाधार बारिश के आसार, देखें कहां कितनी है बारिश ?

हरियाणा में इस बार मानसून खूब बरस रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा मं पिछले 7 दिन से अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है।  
 
हरियाणा के 12 जिलों में 4 दिन मूसलाधार बारिश के आसार, देखें कहां कितनी है बारिश ?
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में इस बार मानसून खूब बरस रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा मं पिछले 7 दिन से अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है।  मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन और बारिश के आसार है।

24 घंटे के दौरान प्रदेश में 2.9MM बरसात हुई है। बारिश की वजह से तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इस बार मानसून में यहां 56 प्रतिशत बारिश की कमी पूरी हो गई है। 

28 जून को हरियाणा में मानसून ने दस्तक दी थी, उस समय 92 फीसदी बारिश की कमी थी। अब यह घटकर 36 प्रतिशत रह गई है। वहीं मानसून सीजन में प्रदेश में 41.2MM बरसात हो चुकी है।

वहीं पंजाब में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 9 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश के मंडी में 60 सड़कें बंद हो चुकी है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइडिंग की वजह से हाईवे पर दरारें आ गई है। इसके टूटने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 2 दिनों तक चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई है।