Haryana Update: हरियाणा में 48 डिग्री पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया Heatwave का रेड अलर्ट

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा था। सिरसा जिले में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया।
 
 हरियाणा में 48 डिग्री पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया Heatwave का रेड अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा था। सिरसा जिले में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं नूंह में भी पारा 48 डिग्री पार दर्ज किया। नौतपा में बढ़ती भीषण गर्मी को लेकर हरियाणा सरकार ने 28 मई से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

मौसम विभाग ने आज और कल प्रचंड गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को लोगों को सूरज की तपिश और लू ने बहुत गर्म किया। नारनौल, रोहतक और सिरसा में भारी लू हुई, अंबाला, हिसार, करनाल और भिवानी में भीषण लू हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 

पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहेगा। 30 मई से हरियाणा के दो-तीन क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान दो से तीन डिग्री गिर सकता है। जून में भी सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

रातों में भी हरियाणा के शहर में 25.5 से 31 डिग्री तक का तापमान रहता है।  नारनौल में राज्य का सबसे कम तापमान 31.5 डिग्री था। रात में भी अगले चार दिन तापमान अधिक रहेगा। दस साल बाद अंबाला और करनाल में सबसे अधिक गर्मीभीषण गर्मी ने रिकॉर्ड भी तोड़ने शुरू कर दिए हैं। 

अंबाला में 44.5 डिग्री तापमान था। इससे 2013 में अंबाला में 45.1 डिग्री तापमान हुआ था।तब से मई में तापमान 44.5 से कम रहा है। 2015 में पारा 44.6 डिग्री था, लेकिन करनाल में 44.2 रहा।