हरियाणा के छात्रों की हुई घर वापसी, सरकार की टिकट पर 5 पहुंचे घर, 16 आज पहुंचेंगे
हरियाणा के छात्रों की मणिपुर से घर वापसी शुरू हो गई है
May 9, 2023, 10:29 IST

हरियाणा के छात्रों की मणिपुर से घर वापसी शुरू हो गई है। जींद की रीतू सहित देर रात 5 बच्चों का पहला बैच दिल्ली पहुंच गया। जहां से छात्र अपने अपने घर पहुंच गए।
बाकी 16 छात्र आज मणिपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। मणिपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को हरियाणा सरकार की तरफ से वापसी की टिकट दिलाई गई है।
इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद नजर बनाए हुए हैं।
पहले बैच में महेंद्रगढ़ के कमलकांत, जींद की रीतू, पलवल की शिवानी, सिरसा की नेहा रानी और रोहतक के सागर कुंडू की घर वापसी हुई है।
अभी तक जानकारी के मुताबिक हरियाणा के 5 छात्र NIT मणिपुर, 8 छात्र IIIT, मणिपुर और 3 छात्र NSU, मणिपुर में पढ़ रहे हैं।
छात्रों को वापिस हरियाणा लाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं बाकी राज्य भी अपने राज्यों के छात्रों को मणिपुर से निकाल रहे हैं, इसलिए फ्लाइट्स की व्यस्तता और एयर ट्रैफिक के अनुसार हरियाणा सरकार कोलकाता से दिल्ली रूट पर भी विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। CM मनोहर मणिपुर की हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों को जल्द से जल्द लाने के लिए पूरी व्यवस्था करें।
हरियाणा के CMO के अधिकारी मणिपुर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों तथा मुख्य सचिव के साथ निरंतर संपर्क में हैं। हर स्थिति का अपडेट लिया जा रहा है।