हरियाणा का जवान लेह में शहीद, ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसला, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

हरियाणा के अंबाला के शेरपुर गांव का एक आर्मी जवान ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत लेह लद्दाख में बर्फ पर फिसलने से हुई। शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर शेरपुर गांव पहुंचेगा।

 
हरियाणा का जवान लेह में शहीद, ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसला
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के अंबाला के शेरपुर गांव का एक आर्मी जवान ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत लेह लद्दाख में बर्फ पर फिसलने से हुई। शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर शेरपुर गांव पहुंचेगा।

पुलिस ने बताया कि शेरपुर गांव निवासी गुरप्रीत सिंह इंडियन आर्मी में तैनात थे और आर्मी जवानों के साथ लेह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात थे।

गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह बर्फ पर फिसलकर नहर में गिर गए। नहर में गिरने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आर्मी के जवानों ने घायल अवस्था में गुरप्रीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुरप्रीत सिंह ने अंतिम सांस ली। गुरुवार को आर्मी ने गुरप्रीत सिंह के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी।

आज शेरपुर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। गुरप्रीत सिंह के शव की लेह अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है। शुक्रवार सुबह सेना के वाहन में गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर अंबाला से उनके गांव शेरपुर लाया जाएगा।

जहां परिजन और अन्य रिश्तेदार जवान के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सेना की टुकड़ी गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी देगी, जिसके बाद गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।