Haryana School Holidays: खुशखबरी! हरियाणा में मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल…देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मार्च की छुट्टियां | हरियाणा स्कूल अवकाश समाचार
02 मार्च: रविवार
08 मार्च: दूसरा शनिवार
09 मार्च: रविवार
14 मार्च: होली (फाग) शुक्रवार
16 मार्च: रविवार
23 मार्च: रविवार/शहीदी दिवस
30 मार्च: रविवार
31 मार्च: ईद उल फितर सोमवार
हरियाणा में स्कूलों का समय
स्कूल के प्रकार के अनुसार तीन भागों में बांटा गया समय, मौसम के अनुसार दो भाग शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के समय को स्कूल के प्रकार के अनुसार तीन भागों में बांटा है। इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल और डबल शिफ्ट स्कूल की पहली और दूसरी शिफ्ट के हिसाब से समय तय किया गया है। वहीं, मौसम के हिसाब से इसे दो भागों में बांटा गया है। गर्मियों में सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। यह समय 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगा। सर्दियों में सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा। स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। यह समय 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगा। सर्दियों के लिए समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की दूसरी शिफ्ट के लिए गर्मियों का समय दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगा। यह समय गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगा। सर्दियों के लिए समय दोपहर 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगा। यह समय 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।