Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने जींद से चंडीगढ़ के लिए शुरू की बस सेवा, यहां देखें शेड्यूल

 
हरियाणा रोडवेज ने जींद से चंडीगढ़ के लिए शुरू की बस सेवा
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा रोडवेज बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधा उपबलब्ध कराने के उद्द्श्य से लगातार प्रयासरत है। परिवहन विभाग ने जींद ने चंडीगढ़ के लिए नेशनल हाईवे 152डी के रास्ते सीधी बस सेवा शुरु हो गई है। 

जींद से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान 
यह बस शुरु होने से जींद से चंडीगढ़ का सफर आसान हो जाएगा। यह बस जींद से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6:40 बजे रवाना होगी। यह बस सफीदों रोड से जामनी होते हुए एनएच-152डी पर एंट्री करेगी और अंबाला होते हुए करीब 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में चंडीगढ़ से बस सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होगी और नेशनल हाईवे 152 डी के रास्ते जींद पहुंचेगी। इस रूटे से चंडीगढ़ जाने में बस लगभग सवा 3 घंटे का समय लगेगा। इस बस में प्रति व्यक्ति का किराया 240 रुपये रहेगा। 

समय और किराया दोनों की होगी बचत

वहीं जींद रोडवेज डिपो के अधिकारी ने बताया कि जींद से चलकर वाया कैथल, पिहोवा, अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ जाने पर यात्रियों को लगभग साढ़े 4 घंटे का समय लगता है और किराया 250 रुपये लगता है, जबकि NH- 152D से बस संचालित करने पर समय और किराया दोनों की ही बचत होगी।