Haryana Rain Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, हिसार, सोनीपत समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी, देखें पूरे हरियाणा में कब होगी बारिश ?

 
Rain Weather Alert: हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश, पंचकूला-चंडीगढ़-जिरकपुर-अंबाला में बारिश शुरु
WhatsApp Group Join Now
 


Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादलवाई छाई हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि हिसार, सोनीपत, दिल्ली, नारनौंद समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है।

 राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बादल और हल्की बूंदा-बांदी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

28 मई, 2024 :
मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। 

इस दौरान दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

परंतु एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 1 व 2 जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित। 


डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार