Haryana Railway Station: हरियाणा के ये 34 रेलवे स्टेशन होंगे विकसित, राज्य सभा में दी बड़ी जानकारी

 
 Haryana Railway Station: हरियाणा के ये 34 रेलवे स्टेशन होंगे विकसित, राज्य सभा में दी बड़ी जानकारी
WhatsApp Group Join Now

Haryana Railway Station: हरियाणा से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने राज्यसभा में रेलमंत्री से रेलवे स्टेशन से संबंधित अमृत भारत स्टेशन योजना का ब्योरा मांगा। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया कि हरियाणा में 34 रेलवे स्टेशन विकसित होंगे।

जिसमें अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भट्ट, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद एनआईटी, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, होडल, जींद, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र, लोहारू, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, नरवाना, पलवल, पानीपत, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, जागधरी को चुना गया है।

योजना में आवश्यकता के अनुसार स्टेशन भवन में सुधार, चरणबद्ध तरीके से निर्माण और व्यवहार्यता, शहर के दोनों छोरों के साथ स्टेशन का एकीकरण, मल्टी-मॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, दीर्घकालिक और पर्यावरण अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक व्यवस्था आदि तथा दीर्घावधि में स्टेशन पर सिटी सेंटर का निर्माण शामिल है।