हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को डेढ़ महीने बाद मिले 2 सदस्य, सीएम की मौजूदगी में गवर्नर ने दिलाई शपथ

 
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को डेढ़ महीने बाद मिले 2 सदस्य, सीएम की मौजूदगी में गवर्नर ने दिलाई शपथ
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) को डेढ़ महीने बाद मिले 2 सदस्य। राज्य बाल संरक्षण आयोग की पूर्व चेयरपर्सन ज्योति बैंदा और शिक्षाविद राजेंद्र कुमार ने सदस्य पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल भी मौजूद तो वही गवर्नर ने इन दोनों सदस्यों को शपथ दिलाई।

2 बार आयोग की चेयरपर्सन रहने का मौका

ज्योति बैंदा हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की 2 बार चेयरपर्सन रह चुकी है यो वही उनका कार्यकाल अभी कुछ ही दिन पहले ही पूरा हुआ। वही अगर हम बात करे राजेंद्र धीमान हरियाणा के जाने माने शिक्षाविद हैं। इसके साथ ही धीमान शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल पद से रिटायर भी हुए है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की पिछले दोनो सदस्य तीता खेड़ा और जय भगवान गोयल का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो गया था, तब से यह दोनों सदस्य के पद खाली चल रहे थे।

HPSC में कुल 7 सदस्य होते है

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में चेयरमैन सहित कुल 7 सदस्य होते है। इससे पहले 2008 में राजनीतिक कार्यो के चलते इस कमीशन की संख्या 13 हो गयी थी। ऐसे में बाद में ये सरकार ने इसकी संख्या 7 रखने का फैसला किया।

कांग्रेस की सरकार में विवादों में आया था HSPC

कांग्रेस की सरकार में मार्च 2005 में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन विवादों में आया था जब एचसीएस की भर्तियों में करीब 5 सालों तक कोई भी भर्ती नही हो पाई थी। क्योंकि नियम के तहत आयोग में हर साल भर्ती होनी चाहिए पर उन दिनों एक भी भर्ती न होने के कारण विवादों ने आ गया HPSC। लेकिन पिछले कुछ सालों में इन कामकाज में काफी सुधार देखने को मिला है।