Haryana Public Holiday: हरियाणा में कल 21 दिसंबर को सरकारी स्कूल और दफ्तरों में रहेगी छुट्टी, जानें वजह

 
 हरियाणा में कल 21 दिसंबर को सरकारी स्कूल और दफ्तरों में रहेगी छुट्टी
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर कल 21 दिसंबर को सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के निधर पर स्कूलों और कॉलेजों के साथ सरकारी बैंकों और दफ्तरों , निजी स्कूलों में 1 दिन के अवकाश का ऐलान किया है।

सरकार ने इसके अलावा 3 दिन तक राष्ट्रीय शोक भी घोषित कर दिया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।  हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का आज सुबह गुरुग्राम स्थित निवास स्थल पर निधन हो गया था। जिस कारण से 21 दिसंबर को संपूर्ण प्रदेश में सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति को लगा बड़ा झटका लगा है। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने आज गुरुग्राम में अपनी अंतिम सांस ली। ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में दुख की लहर दौड़ पड़ी है। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश के 5 बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान किसानों की आवाज को मुख्य रूप से उठाया था।1