Haryana Uttar Railway: हरियाणा के अंबाला से रद्द हुई ये ट्रेनें, यात्रा करने से पहले कर लें चेक

 
 Haryana Train Cancels
WhatsApp Group Join Now
Haryana Uttar Railway: उत्तर रेलवे द्वारा अम्बाला मण्डल के बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड पर बठिण्डा-बुलूआना स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 1 पर तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.    गाडी संख्या 54754, श्रीगंगानगर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 07.02.25 को रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 54753, बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 07.02.25 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14736, अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.02.25 को अम्बाला से प्रस्थान करेगी बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य  आंशिक रद्द रहेगी। 

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा दिनांक 07.02.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।