Haryana News: हरियाणा में ससुराल आए युवक ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर में हुआ चौकानें वाला खुलासा

हरियाणा में ससुराल आए युवक ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट
 
 Haryana News: हरियाणा में ससुराल आए युवक ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर में हुआ चौकानें वाला खुलासा 
WhatsApp Group Join Now

 Haryana News: हरियाणा के जींद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव बिशनपुरा में एक युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर अपने सास और ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस वारदात को अपने दोस्तों के साथ अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए। 

 

इस घटना के बाद घायल पत्नी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बिशनपुरा की रहने वाली अंजू ने बिरौली निवासी नवीन राणा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह करीब ढाई साल तक अपने ससुराल में ही रही। इस दौरान नवीन और अंजू की एक बेटी हुई। मगर इसके बाद उन दोनों में विवाद होने लगा। 

 


इसी वजह से अंजू अपने मां-बाप के घर आकर उनके साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार रात को नवीन अंजू को लेने गया था।इस पर अंजू ने जाने से मना कर दिया। लेकिन नवीन उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, इस पर अंजू के माता- पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने सास- ससुर की हत्या कर दी। 


वहीं पत्नी को बुरी तरह घायल कर फरार हो गया। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता ने  बताया कि मृतक रिश्ते में उसके ताऊ और ताई लगते है।  बुधवार रात 11 बजे उनके मकान में चिखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह घर के अंदर पहुंचे तो वहां पर कर्ण सिंह और उनकी पत्नी कविता मृत अवस्था में पड़े थे। 

उनके शरीर से खून बह रहा था। वहीं दूसरे कमरे में  बहन अंजू भी घायल अवस्था में थी। जिसके बाद अंजू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नागरिक अस्पताल से अंजू को चिकित्सकों ने उसके रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं आरोपियों के बारे में पूछताछ कि तो अंजू ने नवीन राणा व उसके दो साथियों पर चाकू से हत्या करने की बात कही।  


फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि पत्नी अंजू का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है।