Haryana News: हरियाणा में लव मैरिज कर गांव से फरार हुई युवती, अब बंद कमरे में मिली लाश

हरियाणा के करनाल से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव चुरनी में एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
 
हरियाणा में लव मैरिज कर गांव से फरार हुई युवती, अब बंद कमरे में मिली लाश 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के करनाल से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव चुरनी में एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले लड़की ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह गांव से फरार हो गई और किराए के कमरे पर अपने पति के साथ रहने लगी थी।


लेकिन बीती रात लड़की की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।  जानकारी के अनुसार मृतक युवती की मां ने बताया कि वह गांव चुरनी के रहने वाले हैं। उसने बताया कि 2 साल पहले युवती ने 18 साल की उम्र में गांव के ही लड़के के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद लड़की और उसका पति गांव से चले गए और दोनों करनाल में एक किराए के कमरे में रह रहे थे।


रात के समय परिजनों को पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि उनकी लड़की की मौत हो गई है। वहीं लड़का व उसके परिवार वाले अभी फरार हैं मृतक युवती के घर वालों का आरोप है कि उनकी लड़की की हत्या की गई है। 2 साल पहले उनकी लड़की बिल्कुल ठीक थी और ससुराल जाने के बाद ही उसको क्या हुआ ? इसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा की मौत किस कारण हुई है।