Haryana News: हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी के VC को मिला अवॉर्ड, शिक्षा में उत्कृष्टता और नेतृत्व को सम्मान

 
rehgyhywyhg
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को मोस्ट इंस्पिरेशनल वाइस चांसलर अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। 
दिल्ली में आयोजित गोल्डन ऐम कॉन्फ्रेंस में उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है। 
प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया गया है। 
कुलपति को यह सम्मान इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलाटी द्वारा प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सभी सहभागियों के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 
विश्वविद्यालय में अभी तक के उनके कार्यकाल में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती एवं पदोन्नति का कार्य पारदर्शिता के साथ निरंतर जारी है। 
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु योजनागत रूप से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गोल्डन ऐम कॉन्फ्रेंस में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलाटी ने कहा कि 
प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व नेतृत्व क्षमता के लिए प्रो. टंकेश्वर कुमार को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। 

विश्वविद्यालय कुलपति की उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति को बधाई दी।