Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने संभाला कार्यभार, मोदी कैबिनेट में मिले हैं ये खास मंत्रालय, सामने आई पहली तस्वीर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है।
 
 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने संभाला कार्यभार, मोदी कैबिनेट में मिले हैं ये खास मंत्रालय, सामने आई पहली तस्वीर
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है। इसी बीच करनाल से सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। बीते सोमवार को मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा हुआ था, जिसमें हरियाणा के करनाल से सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को दो मंत्रालय दिए गए हैं। 

उन्हें ऊर्जा मंत्रालय के अलावा शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पीएम मोदी को धन्यवाद किया। कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली तस्वीर भी सामने आयी है। उन्होनें ये तस्वीरें प्लैटफॉर्म X पर शेयर की है। 


 


 बता दें कि मनोहर लाल के अलावा गुरुग्राम सीट से सांसद राव इंद्रजीत ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे पिछले टर्म में भी मोदी सरकार में मंत्री थे। वहीं कृष्णपाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।