Haryana News: हरियाणा में शराब के नशे में पुलिसकर्मी पर चढ़ाई गाड़ी, करनाल के दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के करनाल में कार सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन सिर में ज्यादा चोट होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, यहां पर पुलिसकर्मी का उपचार चल रह है। वहीं इस घटना के बाद से फरार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक करनाल में एक गाड़ी पुलिस नाके के सामने कई चक्कर लगा रही थी। ऐसे में वहां मौजूद पुलिसकर्मी मनोज उसे रोकने के लिए बैरिकेट लेकर आगे बढ़े। इतने में ही कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मी के ऊपर ही चढ़ा दी। गाड़ी के बोनट से टकराने के बाद पुलिसकर्मी नीचे गिर गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गए।
जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी मनोज को कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मनोज को सिर में ज्यादा चोट के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। CCTV के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान की और कार चालक आरोपी गौरव और अमन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी करनाल के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में आरोपी गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।